फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार से हड़ताल करेंगे रोडवेजकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश रोडवेज इम्पलाइज यूनियन की बैठक रोडवेज परिसर में हुई। जिसमें 16 सूत्रीय मांगों को पूरा न होने पर 10 अप्रैल से कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का आह्वान किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को पूरा न होने पर सरकार की निंदा की। कहा कि कर्मियों को सातवां वेतन, मंहगाई भत्ते की देय तिथि तत्काल स्वीकृति, परिवहन निगम को राजकीय रोडवेज का दर्जा, मृतक आश्रितों को नियुक्ति, अवैध संचालन एवं डग्गामार को बंद कराए जाने आदि 16 सूत्रीय मांगों पर सरकार का रवैया साफ नहीं है। वक्ताओं ने कहा यदि मांग पूरी नहीू होती है तो यूनियन के आह्वान पर प्रदेश की रोडवेज बसों के चक्के नहीं डोल पाएंगे। इस मौके पर शंभूनाथ सेठ, देवेंद्र कुमार सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, राजनाथ राम, योगेंद्र यादव, जीतू यादव, शिवप्रसाद यादव, कुबेर विश्वकर्मा, श्रीकांत गुप्त, रामयश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें