फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस से कारगर साबित हो रही विधायक की चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के बदलापुर क्षेत्र के विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने गुरुवार को बदलापुर खुर्द गांव में लगी चौपाल में ग्रामीणों से मीटर लगवाने के नाम पर वसूली करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा। इसके अलावा उज्ज्वला योजना में वसूली, पीएम आवास के नाम पर 20 हजार की वसूली, मेड़बंदी के नाम पर किसानों को परेशान करने के मामले में भी उन्होंने गंभीरता से शिकायत सुनी।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की हकीकत भी देखी। ग्रामीणों ने नहरों की सफाई व छंगापुर गांव की पाइप लाइन की मरम्मत और बदलापुर खुर्द गांव में पानी टंकी बनवाये जाने की मांग की। इस दौरान रारीकला गांव के कुलदीप चौहान व अवधेश चौहान ने आरोप लगाया कि गांव में बिजली विभाग द्वारा मीटर लगाये जाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। चौपाल में कृषि विभाग, जल निगम, बिजली विभाग, पीडब्लूडी, बाल विकास परियोजना, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण के अधिकारियों सहित एसडीएम रमापति रामबिंद उपस्थित रहे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रभावती कनौजिया, पंकज मिश्र, सत्यदेव सिंह, राजकुमार पाल, मुंशी रजा, सुरेश यादव, प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त राय, अमित मिश्र, सुरेश चौहान, राजन सिंह, प्रयास उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता राममूर्ति शुक्ल व संचालन बाबादीन निषाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें