नार्थ गोवा के मापुसा थाना क्षेत्र में आगजनी के आरोपी झन्ने लाल यादव निवासी काजीबाजार, सराय ख्वाजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। विवेचक ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दिए जाने का प्रार्थना पत्र दिया। गोवा के जूडीशियल मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था तथा मापुसा थाना के एसआई को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अधिकृत किया गया था। कोर्ट ने आरोपी का 5 दिन का ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत किया तथा विवेचक को आदेश दिया कि यात्रा अवधि समाप्त होते ही अभियुक्त को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें। आदेश के बाद गोवा पुलिस आरोपी को ले गई।