फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सुरक्षा गार्डो को हटाने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तीन सुरक्षा गार्डों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कुलपति ने उन्हें हटाने का निर्देश दिया है। गुरुवार को कुलपति आवास पर तैनात गार्डों ने कुलपति को सूचना दिए बिना कैबिनेट मंत्री गिरीश चंद्र यादव के काफिले को कुलपति आवास पर पहुंचा दिया। इससे नाराज कुलपति ने सुरक्षा के लगाए गए तीन गार्डों को हटा दिया।
विज्ञापन

कुलपति ने उत्तर प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति वाराणसी के सैनिकों की बैठक में गार्डों को हिदायत दी थी कि बिना सूचना के किसी को भी अंदर न आने दिया जाए। नाराज कुलपति ने तीन गार्डों को विवि से हटाने का निर्देश दे दिया है। त्रिकुट नाई, धरमनाथ, राम अवतार को सुरक्षा ड्यूटी से हटा दिया। कार्यालय पर दोनों चैनलों पर गार्डों को मुस्तैद कर दिया है। चैनलों में ताला बंद करने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें