फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता पर हमले से आक्रोशित वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर तहसील के अधिवक्ता लाल बहादुर सिंह के चेंबर में घुसकर जानलेवा हमला कर चोटें पहुंचाने से आक्रोशित दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया। प्रस्ताव के जरिए पुलिस अधीक्षक से मांग की गई कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो एवं अधिवक्ता को सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन

अधिवक्ता लाल बहादुर के पुत्र क्रांति सिंह व अन्य अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष दिनेश प्रताप संह व मंत्री अनिल सिंह कप्तान को प्रार्थना पत्र दिया कि बदलापुर तहसील में गुरुवार को अधिवक्ता चेंबर में दिन 12 बजे अज्ञात हमलावरों ने लाल बहादुर सिंह पर जानलेवा हमला कर चोटें पहुंचाया। उनका मोबाइल लेकर तथा कोट पहनकर आरोपी भाग निकले। अध्यक्ष दिनेश प्रताप ने चुनाव अधिकारी आरपी सिंह से अनुमति लेकर आपात बैठक बुलाई। घटना की वकीलों ने कड़े शब्दों में निंदा किया एवं विरोधस्वरूप न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें