फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर गुरूवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कृषि आयोग का गठन करने, फसलों का मूल्य तय करने का अधिकार किसानों को देने, गेहूं धान का मूल्य 3 हजार रूपए प्रति कुंतल करने, मौसम आधारित फसल बीमा का प्रीमीयर किसानों से वसूला तो जाता लेकिन क्षतिपूर्ति नहीं दी जाती। मछलीशहर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत कोटेदारों की जांच कराए जाने, एक एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को रोडवेज का किराया माफ करने आदि मांगें की गई। इस मौके पर रामनाथ, राजेंद्र सिंह, प्रेमराज, अतुल तिवारी, शेषनाथ गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, कालिका गुप्ता, संतलाल, सभालाल पटेल, दयाराम, भोला नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें