महाराज निषादराज जयंती शोभायात्रा के साथ मनाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद रहे। जिनका निषादराज फाउंडेशन ने समाज के संघर्ष के लिए तलवार भेंटकर स्वागत किया। सांसद रामचरित्र निषाद ने कहा कि मछुआर समाज का बेटा हूं और समाज के विकास के लिए सोचता हूं। उन्होंने कहा कि सौभाग्य की बात है कि पहली बार मछुआ दिवस मनाया गया और सोलरयुक्त नाव समाज को वाराणसी में उपलब्ध कराई गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री से निषाद समाज को आरक्षण देने के संबंध में चर्चा हुई है। एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि समाज के विकास के लिए एकता का प्रदर्शन करना होगा। लोक गायक नंद लाल निषाद ने राजगाथा और निषादराज का भजन सुनाया। इस मौके पर जयप्रकाश तोमर, पीयूष रंजन, प्यारे लाल, इंद्रजीत निषाद, चंद्रशेखर निषाद बबलू, जय प्रकाश, जगदीश नारायण, योगेंद्र निषाद, विकास निषाद, शरद निषाद, कैलाश सिंह, अश्वनी, द्रोपदी, अश्वनी आदि मौजूद रहे। निषादराज फाउंडेशन ने चार सूत्रीय मांग पत्र सांसद को सौंपा।