फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाना ही सरकार का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बेरोजगार युवकों और महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें सेवायोजित करना ही संस्थान का मिशन है। वह क्षेत्र के रमा इंटरनेशनल स्कूल दुर्गापट्टी लेदुका में आयोजित प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन प्रशिक्षित बेरोजगार युवतियों को प्रमाणपत्र के साथ ही सिलाई मशीन वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने हुनरमंद प्रशिक्षितों को प्रमाणपत्र एवं सिलाई मशीन देकर उनकी हौसला आफजाई की। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार बेरोजगार युवक एवं युवतियों के प्रति खासा गंभीर है। सरकार का लक्ष्य है कि हर बेरोजगारों के हाथ में हुनर एवं काम हो। समारोह की अध्यक्षता जयशंकर पाठक ने किया। आभार श्रीकांत आचार्य ने व्यक्त किया। इस मौके सुरेश चौहान, राम अवतार मौर्य, शिवकुमार सिंह, जवाहरलाल यादव, अरविंद चौहान, संतोष यादव, मुरलीधर निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें