फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ के हमले में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। आए दिन कहीं न कहीं साड़ के हमले में लोग घायल हो रहे हैं। सड़कों पर इनकी संख्या काफी बढ़ गई है। रविवार की रात सुजानगंज के रामनगर में साड़ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। उधर सोमवार को मीरगंज थाना क्षेत्र रामगढ़ गांव में साड़ ने एक भैंस को चोटिल कर दिया जिससे भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन

महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, सुजानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी 62 वर्षीय पियारी देवी पत्नी गुल्लू राम प्रजापति गांव के एक व्यक्ति के यहां मजदूरी करती है जहां से देर रात लगभग 11 बजे काम कतर अपने परिवार के लिए भोजन लेकर आ रही थी रास्ते मे एक साँड़ मारने लगा। शोर सुनकर जब तक लोग पहुंचे तब तक वह बुरी तरह घायल हो गई। परिजन व ग्रामीण सीएचसी में भर्ती कराए। हालत नाजुक डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।मीरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, रामगढ गांव के वीरेंद्र सिह की भैंस उनके दरवाजे पर बंधी थी। सोमवार की भोर में एक आवारा साड़ ने उस पर हमला कर लिया। यह देख पशु मालिक दौड़े लेकिन तब तक साड़ ने भैंस को मार डाला। पशु मालिक और ग्रामीणों ने साड़ को दौड़ाया लेकिन तब तक वह भाग गया। इसके पहले भी साड़ ने बरावा गांव के प्रकाश सोनी की गाय को मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें