जौनपुर। नगर के जहांगीराबाद में लायंस क्लब इंटरनेशनल का वार्षिक रीजन अधिवेशन रीजन चेयरमैन सै. मोहम्मद मुस्तफा अध्यक्षता में हुआ। अधिवेशन का शुभारंभ पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मकुंद लाल टंडन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कुंवर बीएम सिंह, पूर्व नपाप अध्यक्ष दिनेश टंडन, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा. क्षितिज शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कुंवर बीएम सिंह ने कहा कि यदि हौसले बुलंद हो व इरादे नेक हो तो हर मंजिल को पाया जा सकता है। मुकुंद लाल टंडन ने कहा कि लायंस क्लब सेवा कार्यों के साथ व्यक्तित्व विकास व नेतृत्व के गुणों की ट्रेनिंग देकर एक बेहतर नागरिक भी तैयार करता है। दिनेश टंडन व डा. क्षितिज शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किया। रीजन चेयरमैन सै. मोहम्मद मुस्तफा ने रीजन क्लबों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। जोन चेयरमैन मनीष गुप्ता व पवन जायसवाल ने जोन एरिया की रिपोर्ट रखी। अध्यक्ष रामकुमार साहू अतिथियों का स्वागत किया। संचालन शत्रुघन मौर्य ने किया व आभार नीलू सेठ ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. अजीत कपूर, डा. एसएल गुप्ता, नीरज शाह, सुधा मौर्या, गणेश गुप्ता, ज्ञान सिंह, गायत्री साहू, शैल मौर्या, राजीव सिंह, सुशील स्वामी, महेंद्र नाथ सेठ, संतोष साहू, डा. एनके सिन्हा, अरूण त्रिपाठी, अशोक मौर्य आदि उपस्थित रहे।