गौराबादशाहपुर। सरस्वती शिशु मंदिर संस्कार की पाठशाला यहै। यह बाद जफराबाद के विधायक डा हरेंद्र सिंह ने रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर गौराबादशाहपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव में कही। उन्होंने विद्यालय को कक्ष निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की सहाता दी।
रश्मि व साथियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अंत में डा. सुभाष सिंह व जनशिक्षा परिषद के अधिकारियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया। जिसमें विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सुजीत गोड को स्टूडेंट ऑफ द इयर का पुरस्कार दिया गया। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर, डा. सुभाष सिंह, जनशिक्षा समिति के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद,रामप्यारे यादव, विष्णु दत्त तिवारी, डा. प्रफुल्ल राय, हरिश्चंद, विश्राम ने संबोधित किया। संस्थाध्क्ष नवीन कुमार साहू ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन वर्षा साहू ने किया।