फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता पार्टी के होते हैं आंख व कान- लालबहादुर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। समाजवादी वादी पार्टी के मछलीशहर विधानसभा इकाई की बैठक रविवार को मछलीशहर नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर विधान सभा अध्यक्ष राजदेव पाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और सभी को संगठन के प्रति जबाब देह बनाने के लिए बूथ स्तर तक आवश्यक सहयोग देने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की आंख और कान हैं। जिसके भरोसे पार्टी के कार्यक्रम बूथ स्तर तक संचालित होते हैं ।कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही पार्टी मजबूत होती है। उन्होंने सभी सेक्टर प्रभारियों को बूथों को मजबूत करने का निर्देश दिया। सभी को संगठन के प्रति जबाब देह बनाने के लिए बूथ स्तर तक आवश्यक सहयोग देने पर जोर दिया। महासचिव श्यामबहादुर पाल ने सेक्टर से बूथ स्तर तक कार्य करने के तरीकों को बताया। जिला कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्ताव ने बूथ संगठन के गठन के लिए सेक्टर प्रभारियो से कहा कि जिस भी सेक्टर में विधान सभा के अंतर्गत पार्टी के वरिष्ठ व पार्टी के किसी भी विंग में पदाधिकारी हो। उनका नाम बूथ संगठन में अवश्य ही जोड़ा जाए।जिससे उनके अनुभव से दल का हित हो सके ।पार्टी के उपाध्यक्ष हिस्समुद्दीन ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में पंधारी लाल यादव नगर पंचायत अध्यक्ष मछलीशहर, अखिलेश यादव व विधान सभा महासचिव सूर्यभान यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें