फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगाएंगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जेई व एईएस से बचाव के लिए संचारी रोग पखवारा जिले में 2 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इस दौरान इन बीमारियों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। जिससे इन बीमारियों की चपेट में आने से लोग बच सके और समय रहते अपना उपचार कर सकें। यह बातें मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी सिंह ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय सभाकक्ष में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने जेई टीकाकरण अभियान के तैयारी के बारे में बताते हुए कहा कि यह एक मच्छर जनित बीमारी है जो मच्छरों के काटने से फैलता है जिसके बचाव के लिए सोते समय व्यक्ति को मच्छरदानी व पूरे बाजू की पैंट व कमीज का प्रयोग करना चाहिए। आसपास गंदा पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। सुअरबाड़ा सहित अन्य मवेशियों को निवास से दूर रखना चाहिए। पीने योग्य पानी को ढककर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त अभियान के तहत एक वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा जो जेई टीकाकरण से छूट गए हैं। जिले में 87126 लोगों का चयन किया गया है जिनको जेई का टीका लगाया जाएगा। इस मौके पर प्रोग्राम के नोडल अधिकारी डा. एके शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतिरक्षण डा. आईएन तिवारी, जिला मलेरिया अधिकारी डा. वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें