फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व टेम्पो में टक्कर, वृद्ध की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मुख्य मार्ग स्थित नजीराबाद के समीप गुरुवार की दोपहर कार और टेम्पो के बीच टक्कर हो गई जिसमें वृद्ध की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।नगर के मुख्य मार्ग स्थित नजीराबाद में गुरुवार की दोपहर जौनपुर की ओर से आ रही टेंपो का सामने से आ रही एक कार से टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो में सवार सदरपुर बरौली थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ निवासी राम बहादुर (70) की मौत हो गई। वहीं अम्बारी फूलपुर आजमगढ़ निवासी जियालाल की पत्नी प्रमिला (45) गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल प्रमिला को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें