शाहगंज सोंधी ब्लाक के क्षेत्र पंचायत की बैठक में राज्य वित्त आयोग से सवा करोड़ और ग्राम पंचायतों में मनरेगा के लिए 16 करोड़ रुपये की कार्य योजना मंजूर हुई। सदस्यों ने गर्मी में गांव में पेयजल की समस्या का मुद्दा उठाया। बैठक में मौजूद विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने आश्वासन दिया कि उनके क्षेत्र में पड़ने वालों गांवों में समस्या होने पर ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार यादव के जरिए हैंडपम्प लगवाने के लिए सुझाव दें। खंड विकास अधिकारी रामचरित यादव ने गांव में शौचालय बनवाने और ओडीएफ कराने में पंचायत प्रतिनिधियों को सहयोग मांगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रमोद कुमार यादव, राममिलन यादव, राकेश राजभर, गयासुद्दीन, भीमचन्द, राजभर आदि प्रधान व बीडीसी ने अपने सुझाव दिए। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार यादव ने किया।