फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास कन्ट्री दौड़ में राकेश ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर जयंती के अवसर पर क्षेत्र के मोकलपुर स्थित महावीर मंदिर परिसर में महावीर मंदिर ट्रस्ट की ओर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिया में कुंभ स्पोर्ट्स ग्राउंड के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जिसमें पांच किमी क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में राकेश यादव ने प्रथम, राम शृंगार यादव ने द्वितीय व मंगला सरोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में वैभव यादव प्रथम, अरविंद नागर द्वितीय व राहुल यादव तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में रंजीत यादव प्रथम, वैभव यादव द्वितीय तथा मुकेश नागर तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन अवकाश प्राप्त पीसीएस अधिकारी हवलदार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए अब हर वर्ष महावीर जयंती के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन में रवि यादव जिला व्यायाम शिक्षक, सिद्धार्थ गौतम, आनंद प्रकाश शुक्ल, राम अनुग्रह शर्मा, योगेश मिश्र, प्रवीण पांडेय, छोटेलाल, संतोष सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें