फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू हिंसा रोकने के लिए लोगों को दिलाया शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत विकासखंड सभागार में महिला समाख्या एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में सामाजिक स्तर पर महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों को घरेलू हिंसा और बाल विवाह रोकने के लिए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सम्मेलन का शुभारंभ जिला कार्यक्रम समन्वयक महिला समाख्या रजनी सिंह और खंड विभाग अधिकारी राजीव मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महिला समाख्या की टीम द्वारा घरेलू हिंसा, बाल विवाह एवं स्वच्छता पर नाटक प्रस्तुत किया गया। वक्ताओं ने बताया कि महिला समाख्या एवं बाल विकास विभाग यूनीसेफ के सहयोग से 21 विकासखंड के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में महिला एवं बाल अधिकार मंच का गठन किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी राजीव मिश्र ने महिला के प्रयास की सराहना की। कहा कि निश्चित ही महिलाओं के लिए यह प्रयास सार्थक होगा। समारोह को एडीओ पंचायत, सन्नो राय, इंस्पेक्टर शशिभूषण राय, वंदना मौर्या, अभिषेक, मंजू, रेनू, रेखा, साधना, सुषमा, अर्चना मौजूद रहीं। संचालन ऊषा शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें