जौनपुर। शासन ने गेहूं खरीद की व्यवस्था तय कर जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। 62000 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद आनलाइन की जानी है। जिला खाद्य विपणन विभाग द्वारा 8 एजेंसियों के 129 केंद्रों को गेहूं खरीद करने का लक्ष्य दे दिया गया है। जिले में 1 अप्रैल से 30 जून तक गेहूं की खरीद की जानी है।
गेहूं खरीद की नीति शासन ने तय कर दी है। खरीद में कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए नई नीति में केवल पंजीकृत किसान ही क्रय केंद्रों पर गेहूं बेच सकेंगे। इस बार शासन ने 62000 टन गेहूं क्रय का लक्ष्य निर्धारित किया है। जबकि पिछली बार 81000 मिट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष 3678 . 82 मिट्रिक टन की खरीद हुई थी। किसानों को 5917. 302 लाख रूपये का भुगतान हुआ था। तकरीबन 10902 किसान लाभांवित हुए थे। एक अप्रैल से 30 जून तक गेहूं की खरीद किया जाना है। इस बार शत प्रतिशत खरीद करने का लक्ष्य है। खरीद को लेकर खाद्य एवं रसद विभाग, पीसीएफ, यूपी एग्रो, भारतीय खाद्या निगम, कर्मचारी कल्याण निगम ने कमर कस लिया है। सबका लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने तैयारियों को लेकर बैठक कर चुके है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला एडीएम आरपी मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें सभी एजेंसी को इसके लिए निर्देशित किया गया। किसानों से 1725 रूपया प्रति कुंटल गेहूं की खरीद होगी इसके अलावा दस रूपये प्रति कुंटल गेहूं उतारने का दिया जाएगा।
गेहूं कह खरीद की नीति शासन से तय हो गई है। एक अप्रैल से खरीद 129 केंद्रों पर शुरू होगी। 62000 एमटी खरीद का लक्ष्य रखा रखा गया है। शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाना है।
महेश कुमार श्रीवास्तव
जिला खाद्य विपणन अधिकारी