फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना शर्त के निजीकरण प्रस्ताव को वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। बिजली के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों का हाईडिल परिसर में चल रहा धरना प्रदर्शन छठवें दिन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान बिनी किसी शर्त के बिजली के निजीकरण प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की।साथ ही जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा बिजली का निजीकरण करने का काम शुरु कर दिया है।प्रदेश सरकार द्वारा पांच प्रदेशों व सात जनपदों की बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौपे जाने के प्रस्ताव हुआ है। जिसका बिजली कर्मचारी विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि इसको बिजली कर्मचारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। नौ अप्रैल से प्रात:आठ बजे से लेकर 72 घंटे तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा, जो 12 अप्रैल को प्रात: आठ बजे तक जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला संयोजक निखिलेश कुमार सिंह, इंजीनियर एके मिश्रा, रामअधार,एके गुप्ता, एसके सोनौरिया, विनोद कुमार गुप्ता,बीबी सिंह, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, कौशल किशोर, बीबी मिश्रा, मनोज कुमार, आरके कुशवाहा, मनीष यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें