मछलीशहर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का अनिश्चित कालीन धरने के 42वें दिन बुधवार पुरुष और महिलाओं ने धूप में जमीन पर लेटकर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी विमल कुमार दूबे ने धरना पर बैठे लोगों को समझा बुझाकर वहां से छाए में ले गए। समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद भी धरना समाप्त करने पर राजी नहीं हुए।
धरने के 42 वे दिन जनसभा आयोजित की गई। जनसभा कोई अधिकारी समस्या नहीं सुनने आया तो सैकड़ों लोग तहसील परिसर में जमीन पर लेट गए। एसडीएम मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को छांव में ले जाकर वार्ता की। उन्होंने 8 अप्रैल तक समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया लेकिन वे धरना समाप्ति को तैयार नहीं हुए। कल्पनाथ गुप्ता, ऊदल यादव,जयलाल सरोज, जगन्नाथ शास्त्री, सुभाष चन्द्र पटेल, सत्यनरायण पटेल, राकेश, विश्वनाथ, कृष्ण नरायण तिवारी, प्रसून, बलराम पटेल, सालिक राम पटेल, सुभाष गौतम मौजूद रहे।
बीएसएनल मजदूर हड़ताल पर
बीएसएनएल की सेवा हुई बाधित, उपभोक्ता परेशान
जौनपुर। बीएसएनएल में कार्यरत ठेका श्रमिक मजदूरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। इनकी हड़ताल की वजह से दूरभाष केंद्र, मोबाइल टावर और बैंकों की लीज लाइनें ठप पड़ी है। श्रमिकों की मांग है कि उन्हें मानदेय का भुगतान किया जाए।
ठेका श्रमिकों को 10 माह से मजदूरी नहीं मिली है लेकिन काम करने के मजबूर किया जा रहा है। बुधवार को श्रमिकों ने प्रशासन के विरूद्घ नारेबाजी की और हड़ताल पर बैठे रहे। उनकी मांग है कि सरकारी मानक के अनुसार न्यूनतम मजदूरी दिलाई जाए। श्रमिकों का भी ईपीएफ कटौती कराई जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र यदव, सचिव दयाराम यादव, मिठ्ठू लाल, संतोष सिंह, रामचंदर यादव, प्रदीप पटेल, हुबलाल यादव, अमान अहमद फरीदी, दशरथ प्रसाद, स्वतंत्र कुमार, नेबू लाल, सोमारू राम, रविंद्र कुमार पाठक, शीतला प्रसाद आदि मौजूद रहे।