जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विज्ञान शोध और मानव जीवन पर उसके प्रभाव पर परिचर्चा में वक्ताओं ने कहा कि वैज्ञानिक शोध को आम जन तक ले जाने की जरूरत है।
विज्ञान लेखक शुकदेव प्रसाद ने कहा कि कर देने वाली जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि प्रयोगशालाओं में हो रहे शोध का उनके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा। हाल में मणिपुर में हुई भारतीय विज्ञान कांग्रेस में प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया था कि शोध का लाभ आम आदमी और खासकर किसानों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के कार्यक्रमों में रुचि ले रहा है। विज्ञान कथाकार डा. अरविंद मिश्र कहा कि वैज्ञानिकों को संचार में दीक्षित होना जरूरी है। उन्हें इस तरह का प्रशिक्षण देना चाहिए।
शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डा. मनोज मिश्र और पर्यावरण विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. सुधीर उपाध्याय झारखंड के धनबाद में 29 से 31 मार्च तक खाद्य सुरक्षा के लिए स्थाई कृषि पर आयोजित सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। डा. मिश्र सर्पदंश के झाड़फूंक से होने वाली मौत और डा. सुधीर बंजर भूमि में खेती की संभावनाओं पर शोध का साझा करेंगे।