फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितविहीन शिक्षकों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते अध्यापक
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षकों ने मानदेय दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार को शिया इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षक संघर्ष संयुक्त मोर्चा के संयोजक व माध्यमिक वित्तविहीन प्रधानाचार्य महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह की अगुवाई में भारी संख्या में वित्तविहीन शिक्षक दिन में करीब 10 बजे मूल्यांकन केंद्र शिया इंटर कालेज में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। वहां मुख्य भवन के बरामदे में पहुंचते ही सभी शिक्षक अपने शर्ट व कुर्ता उतारकर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने लगे। शिक्षकों का यह प्रदर्शन पूरे दिन मूल्यांकन केन्द्रों पर चलता रहा। देर शाम शिया इंटर कालेज पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता अखिलेश सिंह ने कहा कि शिक्षकों की मांगों के पूरा होने तक मूल्यांकन कार्य का विरोध जारी रहेगा। शिक्षक नेता प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि संघर्ष के इस लड़ाई में शिक्षक समुदाय साथ-साथ है। मंगरू राम मौर्य ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा में 87 प्रतिशत भागीदारी होने के बावजूद वित्तविहीन शिक्षकों के समस्याओं को नजर अंदाज किया जा रहा है। छोटेलाल यादव ने कहा कि सरकार ने शिक्षकों के साथ वादाखिलाफी की है। इस मौके पर शिक्षक नेता छोटेलाल यादव, जिलाध्यक्ष मंगरू राम मौर्य, श्रद्घेय गुप्ता, जिला महामंत्री शरद कुमार, लालचंद विश्वकर्मा, लाल साहब यादव, अशोक यादव, अमित दुबे, सुनील शुक्ला, रविकांत दुबे, बीएन पाठक, बृजलाल यादव, राजेंद्र यादव, श्यामधर मिश्र, धर्मेंद्र नागर, विकास सिंह, राज बहादुर यादव, देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें