फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 हजार करोड़ रूपये का किसानों का कर्ज हुआ माफ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने कहा है कि भारत की समृद्धि का मार्ग उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। डेढ़ दशक से प्रदेश सरकारों के कुप्रबंध का शिकार था। प्रदेश की भाजपा सरकार व्यवस्था को पटरी पर ला रहा है। वह शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार किसानों की उन्नति तथा कृषि का संवर्धन के लिए संकल्पबद्ध है। प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों के 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया है। गन्ना किसानों का बकाया 24531 करोड़ रुपया भुगतान कराया गया और 25271 किसानों को घर बैठे गन्ना समिति का सदस्य भी बनाया। आलू का समर्थन मूल्य 4.87 प्रति किलो तय किया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि नकल माफिया को उखाड़ फेंकते हुए नकल विहीन परीक्षा कराई गई, जिसके चलते11 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने जिला मुख्यालय पर 24 घंटे व ग्रामीण अंचलों में 18-20 घंटे बिजली दजे रही है। 2.86 लाख गरीब तथा 4.16लाख सामान्य परिवारों को विद्युत कनेक्शन दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि ई टेंडरिंग के चलते ठेकों से भाई भतीजावाद को समाप्त हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह, रवींद्र नारायण सिंह, नीरज सिंह, श्याममोहन अग्रवाल, अजेंद्र दुबे, अरुण उपाध्याय, रवींद्र मिश्र, सुरेंद्र विक्रम सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, राजकृष्ण शर्मा, अच्छेलाल आदि ने विचार व्यक्त किए। रामसिंह मौर्य, सुशील मिश्र, पुष्पराज सिंह,राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया,सुनील सेठ, मनोज दुबे, पीयूष गुप्ता, अभय राय, आशीष गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, सुधांशु सिंह, भैयाराम पटेल मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें