फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3027 विधवा महिलाओं को नहीं मिला है पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में 3027 लाभार्थियों को विधवा पेंशन नहीं मिली है जबकि वित्तीय समाप्त होने में छह दिन ही बचे हैं। इनको विधवा पेंशन योजना के तहत इसी वित्तीय वर्ष में चयनित किया गया है। इसके अलावा 3094 पुराने लाभार्थियों को पेंशन की तीसरी किस्त भी नहीं मिल पाई है। इस वित्तीय वर्ष के पहले के चयनित 33347 विधवा महिलाओं को दूसरी किस्त दी गई है।
गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को सरकार गुजारे के लिए 500 रुपये प्रति माह की दर से पेंशन देती है। उसका भुगतान भी समय से नहीं हो रहा है। हालत यह है कि जिले में कुल 42495 विधवा पेंशन धारक हैं। जिसमें 39468 विधवा पेंशन धारक पहले से चयनित हैं। वहीं 3027 पेंशन धारकों का चयन चालू वित्तीय वर्ष में किया गया है। अभी तक इनको पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है। वे आए दिन बैंक व जिला प्रोवेशन विभाग का चक्कर लगाने को विवश है जबकि पुराने 39468 विधवा पेंशन धारकों में से इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 33347 पेंशन धारकों को तीसरी किस्त ही मिल पाई है। 3094 पेंशन धारकों को मात्र दूसरी किस्त ही मिल पाई है।
विज्ञापन

विधवा पेंशन योजना के तहत दो लाख रुपये प्रति वर्ष से कम आय की महिलाओं का चयन किया जाता है। उनको आनलाइन आवेदन करना पड़ता है। पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र , आधार कार्ड व आय प्रमाण पत्र की फोटो कापी आवेदन के साथ जिला प्रोबेशन कार्यालय में जमा करनी होती है। उसके बाद जांच करके लाभार्थी का चयन किया जाता है।
विज्ञापन


सरकार द्वारा सीधे लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जाती है। विभाग द्वारा सिर्फ लाभार्थियों का चयन कर सूची शासन को भेज दिया जाता है। शासन से ही धनराशि आती है।-संतोष कुमार सोनी, जिला प्रोवेशन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें