फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने जन समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी (जौनपुर)। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों का नौ सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्या को सुलझाने में रुचि नहीं ले रही है और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, गरीबों को सरकारी सुविधाओं से बंचित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि सरकार गरीबों को कोई सुविधा नहीं दे पा रही है। राजापुर, परियत, बघनरी, बरेठी गांव में मनमाने ढंग से अमीरों का पात्र गृहस्थी कार्ड बनाकर गरीबों को बंचित किया जा रहा है। गांव में कोटेदार द्वारा खाद्यान वितरण में अनियमितता की जांच कराने व 2011 में बनाई गई बीपीएल सूची से अपात्रों का नाम काटने, पात्रों को वृद्धा एवं विकलांग पेशन देने की मांग की। सभी ग्राम सभाओं में शौचालय बनवाने की मांग की। बघनरी, राजपुर, शेषनपुर, खुइरी गांव में ग्रामसभा की भूमि को मनबढ़ों से मुक्त कराने को कहा। बरसठी के राजापुर बघनरी परियत गांवों के चौदहवा वित्त की जांच इण्डिया मार्का नल की मरम्मत, किसानों को मुफ्त बिजली देने सहित नौ सूत्री मांग पत्र खंड विकास अधिकारी रामदरश चौधरी को सौपा। इस मौके पर किसान यूनियन के अमरनाथ, शोभनाथ, नन्हें गौतम, महेश हरिजन, बबिता, चम्पा देवी, निर्मला देवी, शकुन्तला, आरती, सुलेखा, शान्ती देवी आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें