फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। गौराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के तारा गांव निवासी लक्ष्मण (40) पत्नी शांति (37) के साथ शीतला धाम चौकिया दर्शन के लिए जा रहे थे। बाइक से वे सुबह करीब 11 बजे ग्रामोद्य इंटर कालेज गौराबादशाहपुर के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आ गए। पति पत्नी दोनों की मौके पर मौत हो गई। ट्रक छोड़कर चालक मौके से भाग गया। मृतक लक्ष्मण और उसकी पत्नी की मौत के बाद पांच बच्चों के सिर से माता पिता का साया उठ गया। लक्ष्मण साइकल रिपेयरिंग करता था। बताया जाता है कि उसने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार खेतासराय कस्बे के वार्ड संख्या तीन निवासी अच्छेलाल (55) बुधवार की रात थाने के सामने पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी एक युवक खेतासराय से मनेच्छा की तरफ बाइक ले कर जा रहा था । बाइक के धक्के से अच्छेलाल बुरी तरह घायल हो गए । राहगीरों की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में मौत हो गई। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है ।
शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार सुल्तानपुर के सूरापुर निवासी मुक्खू मोदनवाल का पुत्र रिंकू मोदनवाल (15) परिजनों के साथ रिश्तेदार के घर आजमगढ़ जाने के लिए बस पर सवार हुआ था। वह बस की खिड़की से हाथ बाहर निकालकर बैठा था। बलिरमऊ गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बस उसके हाथ और चेहरे को रगड़ते हुए निकल गयी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के छताईकलां गांव निवासी बंशराज राजभर (48) कस्बे के कलेक्टरगंज गल्ला मण्डी में पल्लेदारी करते हैं। वह गल्ला मंडी से साइकिल से घर लौट रहे थे। समैसा गांव के पास पहुंचे थे, तभी बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि बाइक सवार उनके पट्टीदार थे, जो जानबूझकर बाइक से टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिए। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार चंवरी बाजार में गुरुवार को जीप की चपेट में आने से बनपुरवा गांव निवासी छेदीलाल की पत्नी उर्मिला (35) घायल हो गई। उन्हें जलालपुर पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। तभी मार्शल जीप की चपेट में आ गई। चालक जीप छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें