फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर उनकी स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जौनपुर संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में किया गया। गुरुवार शाम नगर के कोतवाली चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता मोर्चा प्रमुख सुभाष कुशवाहा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 98 एनसीसी बटालियन के अजीज उद्दीन अंसारी रहे।
विज्ञापन

टीडी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. अरुण सिंह, तिलकधारी महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विनोद सिंह ने कहा कि समाज में फैल रही बुराइयों को दूर करने और खासकर युवाओं से उन्होंने मेहनत से पढ़ाई करने और देशभक्ति की भावना जागृत करने का काम करना है। दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी आदित्य नारायण मिश्रा ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को जेब्रा के अध्यक्ष संजय सेठ, भाजपा नेता सूर्य प्रकाश जायसवाल, किरण श्रीवास्तव, सुरेंद्र जायसवाल,संतोष त्रिपाठी, समाजसेवी विमला सिंह ,मछलीशहर सांसद के प्रतिनिधि डा. विजय पटेल,भाजपा नेता सुशील सिंह,लोकेश गुप्ता, शरद पटेल, अकिल जौनपुरी ,डा. रतन चंद मौर्य आदि ने संबोधित किया। निबंध प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को सम्मानित किया गया सविता अंशुमान और सुभाष विश्नोई ने देशभक्ति गीतों सुनाया। संचालन महेंद्र बंधु ने किया। इस मौके पर सरदार सतवंत सिंह, संयोजक महेश सेठ, चंद्रकांत पटवा,अरुण यादव, संदीप मौर्य, ,विशाल, मोहम्मद ताहिर ,सूरज मोर्य ,शुभम श्रीवास्तव ,शिबू अंसारी, मदनलाल, उग्रसेन यादव,प्रीतम सेठ ,वकील भाई,अजय विक्रम सिंह प्रमुख रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें