फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसी टीवी कैमरा नहीं लगाने पर परीक्षा केंद्र निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लिए कालेज पर सीसी टीवी कैमरा नहीं लगावाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केद्र निरस्त कर दिया है। इस केंद्र परीक्षा दे रहे छात्रों की परीक्षा अब सार्वजनिक पीजी कालेज मुंगराबादशाहपुर केंद्र कराई जाएगी। उड़ाकादल की शिकायत पर विवि प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

रामकिशोर महाविद्यालय कुंवरपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस केंद्र पर रामकिशोर कालेज कुंवरपुर कालेज के अलावा दो अन्य कालेज वीरबल महाविद्यालय मछलीशहर और धर्मा देवी महाविद्यालय पवांरा के छात्र परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा की जांच करने जब उड़ाकादल की टीम पहुंची तो पता चला की निर्देश के बाद भी केंद्र पर सीसी टीवी कैमरा नहीं लगाया गया है। उड़ाकादल ने इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से कर दिया। शिकायत मिलने पर कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने रामकिशोर महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया है। रामकिशोर डिग्री कालेज कुंवरपुर के अलावा वीरबल महाविद्यालय मछलीशहर और धर्मा देवी महाविद्यालय पवांरा के छात्र अब सार्वजनिक पीजी कालेज मुंगराबादपुर केंद्र पर परीक्षा देंगे। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह का कहना है कि केंद्र निरस्त कर दिया गया है। छात्र अब दूसरे केंद्र पर परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें