फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसुही नदी पर बनेगा नया पुल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर-जंघई मार्ग पर बंधवाबाजार के पास बसुही नदी पर जर्जर हो चुके पुल के स्थान पर नया पुल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पुराने पुल की जगह नए पुल का निर्माण कराने के लिए पीडब्लूडी ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। भाजपा नेता के शिकायती पत्र के जवाब में लोक निर्माण विभाग ने यह जवाब दिया है।
विज्ञापन

वसूही नदी का पुल जर्जर हो गया है और उस पर भारी वाहन चल रहे हैं। ऐसे में हादसे की आशंका बना हुई है। पुल की हालत को देखते हुए पीडब्लूडी ने टृूटी रेलिंग की मरम्मत करा दी। पुल के नीचे मिट्टी डालकर उसे टिकाऊ बनाया है। इस मसले की ओर कई बार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया गया। भाजपा आईटी गंगापार प्रभारी आकाश दुबे ने इसकी आनलाइन शिकायत की थी। उसके बाद सेतु निगम के इंजीनियरों ने पुल का निरीक्षण किया। अब लोक निर्माण विभाग ने पत्र लिख कर सूचित किया है कि विभाग ने नए पुल के निर्माण के लिए शासन को लगभग दो करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। बजट मिलते ही नए पुल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की सैद्धांतिक मजूरी भी मिल गई है। अवर अभियंता ओपी प्रसाद का कहना है राष्ट्रीय राजमार्ग बन जाने पर सड़क और पुल का ही नए सिरे से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें