फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण की बाल लीलाओं का दर्शन कर भक्ति रस में डूबे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। प्राचीन गौरीशंकर धाम चंदापुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जिसमें मथुरा के कलाकारों ने कृष्ण लीला का जीवंत झांकी प्रस्तुत किया। इनकी प्रस्तुति देख दर्शक भक्ति रस में डूब गए।रासलीला के दौरान श्रीकृष्ण लीला का बड़े ही सुंदर तरीके से मंचन किया। मथुरा के राजा कंस को आकाशवाणी से सुनाई पड़ा कि तुम्हारा काल गोकुल में पैदा हो चुका है। यह सुन उसके माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई। उसे पता था कि पूरा ब्रज मंडल चौरासी कोस में बसा है। ऐसे में यह पता लगाना कठिन था कि उसका काल कहा पैदा हुआ है। मंत्रियों ने सलाह दिया कि एक साल तक के सभी बच्चों को मार दिया जाय। अंत में पूतना को कृष्ण भगवान को मारने हेतु भेजा गया। जहां प्रभु ने उसकी जीवन लीला ही समाप्त कर दिया। लीला को आगे बढ़ाते हुए माखन चोरी, चंदा के लिए रूठना, मां यशोदा द्वारा मिट्टी खाने पर प्रभु को रस्सी से बांधना समेत तमाम जीवंत लीलाओं का मंचन किया गया। जिसकी लोगों ने खूब सराहना किया। रासलीला का निर्देशन स्वामी श्रीचंद शर्मा ने किया। इस अवसर पर मनोज सिंह, सुबास चंद तिवारी, प्रमोद सिंह, संतोष तिवारी, राजेंद्र सिंह, कमलेश यादव, गोरख अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। आयोजक मंदिर के पुजारी दयाशंकर दास त्यागी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें