फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितविहीन शिक्षकों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

विज्ञापन
आंदोलन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। मानदेय दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर वित्तविहीन शिवक्षकों का आंदोलन जारी रहा। राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर में मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन केंद्रों पर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
माध्यमिक वित्तविहीन प्रधानाचार्य महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल यादव, जिलाध्यक्ष मंगरू राम मौर्य, राजेश मिश्र की अगुवाई में दिन में 10 बजे नारेबाजी करते हुए शिक्षक राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर में पहुंच गए। शिक्षक नेताओं ने मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों के हाथों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने निर्णय लिया कि शिक्षक मूल्यांकन कार्य नहीं करेंगें। शिक्षकों का प्रतिनिधि मण्डल शिया कालेज में पहुंचा। वहां कांपियों का मूल्यांकन कर रहे सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों से सहयोग के लिए हाथों में काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन करने की बात कही। जिसका सभी शिक्षकों ने समर्थन किया। टीडी इंटर कालेज में सभा कर संघर्ष को आगे बढाने के लिए रणनीति बनाई। यहां से बाइक जुलूस निकालकर डीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम छ: सूत्री ज्ञापन दिया। इस अवसर पर श्रधेय गुप्ता, अशोक यादव , विकास सिंह, दिनेश यादव, श्यामधर मिश्र, जय सिंह यादव, विकास सिंह, शरद सिंह, लाल साहब यादव आद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी केंद्रों पर हुआ मूल्यांकन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार को जिले के सभी छह केंद्रों पर बनाए गए सभी टेबलों पर हुआ। वित्तपोषित शिक्षकों ने सभी टेबिल पर मूल्यांकन किया। डीआईओएस उमेश शुक्ल ने बताया कि मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य कराया गया। मूल्यांकन के लिए वित्तविहीन शिक्षकों से भी वार्ता चल रही है। कुछ शिक्षक मूल्यांकन में सहयोग कर रहे हैं। शेष शिक्षक भी मूल्यांकन में लौट आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें