फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च आते ही सड़क निर्माण में आ गई तेजी

विज्ञापन
इस तरह बन रही सड़क
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। दुद्घी वाया जौनपुर लुंबिनी मार्ग के निर्माण में मार्च आते ही तेजी आ गई है। मानक को ताख पर रखकर लोक निर्माण विभाग इस सड़क का निर्माण करा रहा है। शहर में आनन-फानन में रात में सड़क ऐसे तैसे बनाई जा रही है। जो दो तीन माह भी नहीं चल पाएगी। और तो और सड़क की चौड़ाई 10 मीटर होनी चाहिए इसका भी ख्याल नहीं किया जा रहा है। छोटे लोगों का जहां मकान दुकान तोड़ दिए गए। वहीं कुछ प्रभावशाली लोगों की स्कूल की बाउंड्री, चबूतरा और सीढ़ी वैसे ही पड़ी है। लोक निर्माण विभाग के अफसर अपनी कुर्सी बचाने के चक्कर में निर्माण कार्य का कोरम पूरा कर रहे हैं।
सोनभद्र दुद्घी से निकलकर मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, शाहगंज, बेलवाई, फैजाबाद होते लुंबिनी तक जाने वाली सड़क का निर्माण कई वर्षों से चल रहा है। जौनपुर की सीमा में 49 किमी सड़क का निर्माण होना है। लेकिन अभी तक 30 से 32 किमी ही सड़क बन पाई है। सड़क नहीं बनने के पीछे बजट का अभाव बताया जा रहा है। वैसे बजट नहीं होने के बाद भी मार्च आते ही सड़क निर्माण में तेजी आ गई है। शहर में पॉलिटेक्निक से ओलंदगंज होते कोतवाली, शकरमंडी, कुत्तूपुर तक तकरीबन 10 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होना है। इसमें रूहट्टा से कोतवाली तक की सड़क 5-6 मीटर ही चौड़ी मौके पर है। जबकि इसे तोड़कर 10 मीटर तक चौड़ा किया जाना था। लेकिन ऐसी जहमत ठेकेदार और विभाग ने नहीं उठाया। कई प्रभावशाली लोगों के स्कूल की बाउंड्री भी इसी से प्रभावित हो रही थी। जिसकी वजह से अधिकारियों ने बीच का रास्ता निकाला और जितना मौके पर खाली मिला उतने में ही सड़क का निर्माण शुरू करा दिया। लोगों की माने तो सड़क निर्माण में मानक का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसकी वजह से यह सड़क दो से तीन माह में ही टूट सकती है।
विज्ञापन


शाहगंज और खेतासराय में नहीं बनी सड़क
जौनपुर। खेतासराय में तकरीबन 600 मीटर और शाहगंज में तकरीबन एक किमी सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़कर छोड़ दी गई है। जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क जून 2018 तक पूरी करनी है। ऐसे में सिर्फ दो माह में 17 किमी सड़क का निर्माण होना बाकी है।
विज्ञापन

कोट--
दुद्घी-लुंबिनी मार्ग जौनपुर की सीमा में 49 किमी सड़क बननी है जिसमें 32 किमी बन चुकी है। बजट के अभाव के बावजूद भी ठेकेदार तेजी से काम करा रहे हैं। वैसे इस सड़क के निर्माण कार्य पूरा होने का समय जून 2018 तक का है।
केजी सारस्तव
अधिशासी अभियंता
लोनिवि प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें