जलालपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में भोजपुरी कलाकार चन्दन सेठ की अध्यक्षता में फिल्म स्टार गोविंदा के भांजे विनय आंनद का स्वागत किया गया। पत्रकारों से बातचीत में विनय आनंद ने बताया कि जौनपुर महोत्सव में शरीक होने आया था। महोत्सव में आना हम फिल्मी कलाकारों के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने अपनी फिल्म लक्ष्मण रेखा की शूटिंग का भी जिक्र किया। आनंद ने बताया कि भोजपुरी फिल्म लक्ष्मण रेखा त्रिलोचन महादेव के प्राचीन ऐतिहासिक शिव मंदिर क्षेत्र के अगल बगल गांव व सई नदी के किनारे राजेपुर रामेश्वरम में फिल्माया गया था। उन्होंने कहा कि जल्द ही जौनपुर में बड़े बैनर की शूटिंग शुरू होगी। उन्होंने बताया अब तक 10 हिन्दी फिल्मों और 70 भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। विनय वर्मा ने अभिनेता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिनेता शिव मिश्र, अखिलेश सिंह, उधोग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा,विनय अकेला,नीरज सोनी,विश्वजीत सेठप आदि मौजूद रहे।