फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा की तैयारी पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के पकड़ी मोहल्ला स्थित एमबी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्धारा धार्मिक व देशभक्ति गीत व नृत्य, दहेज प्रथा, होली गीत,, सामाजिक नाटक तथा आर्मी नृत्य प्रस्तुतिति पर श्रोता झूम उठे। प्रिया, मानसी, से राजू, रुद्र, चांदनी, आंचल, अंजू, रेशमा, सेजल, अर्पिता, शिवपूजन, कार्तिका आदि द्धारा प्रभू श्रीराम केवट संवाद प्रसंग, व्रज की होली नृत्य, फूलों के हार द्धारा स्वागत नृत्य तथा भगवान गणेश की स्तुति की झांकी को देख कर श्रोता भाव विभोर हो उठे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक सुषमा पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है। यह एक ऐसा महायंत्र है। जिसके बल पर बच्चा देश का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित कर सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा कोई बाजारु सौदा नही है। बच्चों को शिक्षा प्रति जिज्ञासा पैदा करने के लिए शिक्षकों तथा अभिभावकों का कत्र्तव्य है। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख बृजलाल यादव रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य विनय कुमार गुप्त तथा संचालन राजीव जायसवाल ने किया। प्रबंधक भोलानाथ पाल व उनकी पत्नी शिक्षिका पुष्पा पाल ने आगुंतकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। मुख्य रुप से शालिक राम पटेल, रामराज पाल, केपी यादव, शैलेन्द्र साहू, विश्व नाथ, मिथलेश कुमार, सीता राम पटेल, अच्छेलाल, प्रधान दयाराम, देवचन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें