फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। भूमि विवाद को लेकर तहसील मुख्यालय पर चल रहा अनशन सोमवार को प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त हो गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने परिवार को समझा बुझाकर अनशन खत्म कराया। अनशन पर दो लोगों का तबियत खराब होने पर उनका उपचार कराया गया।
विज्ञापन

खुटहन क्षेत्र के बनहरा गांव निवासी छोटू मौर्य का भूवि विवाद में न्याय दिलाने की मांग को लेकर अनशन कर रहा था। रविवार की शाम अनशन पर बैठे दो लोगों की तबियत अचानक खराब हो गई। चिकित्सकों ने उनका उपचार मौके पर पहुंचकर किया। देर रात अनशन स्थल पर पहुंचे उप जिलाधिकारी जेएन सचान ने परिवार के लोगों को आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया। छोटू मौर्या के भूमि का विवाद चल रहा है। विवाद में न्याय की मांग को लेकर बीते शुक्रवार को परिवार के लोग तहसील परिसर में अनशन पर बैठ गए। रविवार की राम दयाल व उसकी भाभी गीता की तबियत खराब हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम अनशन स्थल पर पहुंची और लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करके उनको दवाएं दी। उप जिलाधिकारी जेएन सचान, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव व तहसीलदार चंद्रेश कुमार सिंह अनशन स्थल पर पहुंचे और परिवार के लोगों को आश्वसन दिया कि उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। इस आश्वासन के बाद अनशन समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें