जौनपुर। यादव समाज अहंकार छोड़कर समाज के उत्थान व कल्याण का कार्य करे। यह बात मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने सोमवार को पालिटेक्निक स्थित एक होटल में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि काफी संघर्ष के बाद अपना समाज उत्थान पर है। लेकिन वैचारिक सोच समय रहते नहीं करने से हम राजनीतिक सोच में पिछड़ जाते हैं। विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा। जब लोग आपस में एक दूसरे की बूराई करना बंद कर देंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.मनराज यादव शास्त्री ने कहा कि आडंबर व ढोंग से अपना समाज बचे। तभी समाज का भला हो सकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री कृष्ण की प्रतिमा माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दूरदर्शन कलाकार लालचंद यादव की टीम ने स्वागम गीत प्रस्तुत किया। पदाधिकारियों ने फूलों की होली खेली और अबीर गुलाल लगाए।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजदेव यादव व संचालन जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने किया। जिला महामंत्री डा.राजपति यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर रमाकांत यादव, जितेंद्र कुमार यादव, शिवसहाय यादव, चंद्रभूषण यादव, साहबलाल, मयाशंकर यादव, संतोष यादव, राजेंद्र यादव, डा.शिवप्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे।