बदलापुर / घनश्यामपुर । तहसील उद्योग व्यापार मंडल, युवा व्यापार मंडल व नगर उधोग मंडल के तत्वावधान में रविवार को तहसील सभागार मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक दूसरे पर फूलों बौछार कर होली खेली। साथ ही एक-दूसरे से गले मिल कर बधाई दिया। मुख्य अतिथि विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने कहा कि होली एक ऐसा पर्व है, जो आपसी सौहार्द व भाईचारगी के लिए जाना जाता है। इस दिन लोग पुरानी रंजिशों को भूला कर एक-दूसरे को प्यार से गले लगाते हैं। इससे लोगों के बीच की दूरियां मिट जाती हैं। समारोह की अध्यक्षता मोतीलाल गुप्त व संचालन शिक्षक केशव सिंह ने किया । उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंह शक्ति ने आगंतुकों के प्रति आभार किया। इस अवसर पर सुधीर सिंह ,गंगा प्रसाद सिंह , जय कुमार सिंह , नरसिंह बहादुर सिंह, अरविंद मौर्य , लालसाहब दुबे ,उदय राज मौर्य आदि उपस्थित रहे।
पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने रविवार को धर्मापुरपुर ब्लाक के गजना बाजार में आयोजित होली मिलन समारोह में कहाकि कमर तोड़ महंगाई से जनता परेशान हैं। छुट्टा पशुओं द्वारा फसलों का नुकसान किए जाने से किसान परेशान हैं। जिससे केंद्र व प्रदेश की सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। इसका जीता जागता उदाहरण आप लोगों ने गोरखपुर और फूलपुर में देख लिया है। आज हमने दो सीट से शुरुवात की है। कल पूरा देश हमारा होगा। विशिष्ट अतिथि रत्नाकर चौबे ने कहा कि प्रदेश की अगली सरकार हमारी होगी। इस समय हमारे कार्यकर्ता सिर्फ लोगों को पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को बताने का कार्य करें। इसके पूर्व लोगों ने एक दूसरे के उपर फूलों की बौछार कर होली खेला। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम नगीना यादव और संचालन सत्यनाराण यादव ने किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव,सपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव,जमाल हाश्मी, घनश्याम यादव, अनिल कुमार फौजी, राम धनी यादव, महेंद्र यादव व संजय यादव आदि उपस्थित रहे।