फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नव वर्ष के महत्व पर डाला गया प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नव संवत्सर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन किया गया। इस दौरान सैकड़ों स्वयंसेवक कतारबद्ध होकर बीआरपी इंटर कालेज के मैदान से जेसीज चौराहा, ओलंदगंज, चहारसू, कोतवाली, सब्जी मण्डी, अहियापुर होते हुये भण्डारी रेलवे स्टेशन के पास स्थित राज कालेज के मैदान पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने भारतीय नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि नव संवत्सर 2075 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाया जा जाता है, जो चैत्र नवरात्र के पहले दिन से प्रारंभ होता है। आज ही के दिन राजा विक्रमादित्य का राज्याभिषेक हुआ था। स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा आर्य समाज की स्थापना की गयी थी। विभाग प्रचारक अखंड जी, शिव प्रकाश, सुरेश, वेद प्रकाश, संजय जायसवाल, धर्मवीर मोदनवाल, राजेंद्र जायसवाल, अविनाश गुप्ता, मानिक चंद्र सेठ, अजय पाठक, मुन्ना लाल सेठ, महेंद्र सोनकर, पवन साहू, अतुल जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, अश्वनी जायसवाल, बच्चा श्रीवास्तव, अखिलेश सेठ, नीरज शाह आदि स्वयं सवेक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें