ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित बालीबाल प्रतियोगिता में जंगीपुर को हरा कर खमपुर की टीम विजेता हुई। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खमपुर,जंगीपुर, स्वस्ति क्लब, गोपालापुर, बेलापार सहित कुल आठ टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। फाइनल प्रतियोगिता खमपुर और जंगीपुर के बीच खेला गया। एक तरफा मुकाबले में खमपुर की टीम जंगीपुर को लगातार दो सेटो में हरा विजेता बनी। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना ने विजेता टीम के कप्तान जिगर सिंह एवं उपविजेता टीम के कप्तान गोलू यादव को कप प्रदान कर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का उद्दघाटन बीडीओ रामसुमेर भारती ने किया। इस दौरान वीडीओ महेश तिवारी,राजबहादुर यादव, क्षत्रधारी सिंह, भोलेनाथ सिंह, शैलेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, कमलाकर मिश्र, सुबाष सिंह, जिलेदार, धीरेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे। कमेंट्री राजकुमार पाल ने किया।