शिया इंटर कालेज में गुरूवार को गहमा गहमी के बीच हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में संतोष सिंह 11वीं बार अध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी के रूप में इलाहाबाद से आए महेश दत्त शर्मा, अमेठी से शिवभूषण उपाध्याय और आजमगढ़ से आए प्रभाकर राय की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। सभी शिक्षकों ने एक स्वर से संतोष सिंह के प्रति विश्वास जताया। चुनाव में रमाशंकर पाठक को जिलामंत्री और डा. ईश्वर लाल यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद संतोष सिंह ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मान सम्मान और उनके हितों की लड़ाई लड़ने में वह कभी पीछे नहीं रहेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव भी संघ के सदस्य होने के नाते मौजूद रहे। इस मौके पर शिक्षकों को डा. अछैवर नाथ द्विवेदी, अनिल कुमार उपाध्याय, मो. शाहिद नईम, डा. शंकराचार्य तिवारी, डा. संजय चौबे, डा. रणजीत सिंह, समरजीत सिंह, डा. रमेश सिंह, डा. अमलदार, सोम वर्मा, सदाशिव त्रिपाठी, यशवंत राम, विजय प्रकाश मिश्र, शिशिर यादव, रामजीत यादव, राजेश तिवारी, आनंद श्रीवास्तव, अनुराग यादव, समर बहादुर यादव, उमाशंकर वर्मा, राजेश तिवारी, डा. रामदेव मिश्र, बेदी सिंह मौजूद रहे।