फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई और लिपिकों का वेतन काटने का निर्देश-

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी मनरेगा कमलेश सोनी ने गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। बगैर सूचना के गायब पांच जेई और दो लिपिकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। अचानक डीसी मनरेगा के ब्लाक पर पहुंचने से अफरा तफरी मच गई। करीब एक घंटे तक मुख्यालय पर डटे रहे। उनके जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस लिया।गुरूवार की सुबह 10:35 बजे अचानक ब्लाक मुख्यालय पहुंचे उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा ने ब्लाक कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर को देखा। जिस पर जेई एमआई झिनई राम, जेई अनिल कुमार, बिजयनाथ सिंह, रमेश शर्मा और सुशील चंद्र तथा लिपिक चन्द्र देव मिश्रा व रमेश कुमार के हस्ताक्षर नहीं थे। जिनकी अनुपस्थिति के बिषय में कोई अग्रिम जानकारी भी अंकित नहीं की गई थी। उन्होंने गायब सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश निरीक्षण पंजिका पर लिखकर बीडीओ को दिया। वहीं मुख्यालय पर मौजूद न मिलने पर खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने बताया कि बदलापुर ब्लाक प्रमुख अविश्वास प्रस्ताव में ड्यूटी पर गए हैं। सभी गायब कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें