विकास खंड के भिवरहा गांव में गुरुवार को कृभको की ओर से अंगीकृत ग्राम समूह के अंतर्गत फसल प्रदर्शन प्रक्षेपण दिवस के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को जैविक खेती के साथ मिट्टी जांच करवाने की सलाह दी। कृभको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक जशवीर सिंह ने कहा कि किसान जैविक खेती की तरफ ही रुझान करें। फास्पोरस,पोटास वायु मंडल में नहीं है बल्कि वो जमीन के अंदर ही है। उन्होंने कहा कि अब हमें धीरे-धीरे डीएपी,पोटास की तरफ रुझान कम करना होगा। खेती पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इसका हमे ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि किसान नेचुरल खाद का प्रयोग करें। खेतो को ऊसर बनने से रोके। उन्होंने किसानों को मिट्टी जांच करवाने की सलाह दी। बुआई से पूर्व खाली पड़े खेतों से जगह-जगह से थोड़ी थोड़ी मात्रा में मिट्टी निकाल उसे अच्छी तरह मिला ले। उसके बाद जांच हेतु भेजे। उन्होंने किसान सब्सिडी की भी जानकारी दी। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डा. अमिताभकर, डा. अनिल कुमार यादव, डा. सोमेन्द्रनाथ ने भी किसानों को खेती के नुस्खे बताए। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना, डा. अशोक कुमार सिंह, कैप्टन बीपी सिंह, संजय त्रिपाठी, मनोज सिंह, अजय सिंह, हरिगोविंद सिंह, विद्यानंद उपाध्याय, अमरजीत मिश्र, डब्लू उपाध्याय, कैलाश शुक्ल, भोले बाबा, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख श्रीपति उपाध्याय एवं संचालन क्षेत्रीय अधिकारी उमेश कुमार वर्मा ने किया।