जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिलीप बाबा साहेब भोसले को डी लाज की मानद उपाधि उनके इलाहाबाद स्थित आवास पर जाकर प्रदान किया।
विश्वविद्यालय के 21 वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति राम नाईक ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिलीप बाबा साहेब भोसले की अनुपस्थिति में उन्हें डी लॉज की मानद उपाधि दी थी। दीक्षांत समारोह में उनके अनुपस्थित रहने पर राज्यपाल ने कुलपति प्रो राजाराम यादव से कहा था कि वे उपाधि मुख्य न्यायाधीश के आवास पर जाकर प्रदान करें। बुधवार को कुलपति ने उनके इलाहाबाद स्थित आवास पर जाकर यह सम्मान प्रदान दिया।