फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता के माध्यम से बताया होली का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा मंगलवार को विसर्जन घाट स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर के प्रांगण में होली मिलन समारोह व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें होली के महत्व के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही कवियों ने अपनी कविता के माध्यम से लोगों की खूब वाह वाही बटोरी। कार्यक्रम की शुरुआत श्री दुर्गा महासमिति के अध्यक्ष मोतीलाल यादव व मरकजी सीरत कमेटी के सदर जनाब इरशाद खान साहब ने अतिथियों का स्वागत कर किया।
विज्ञापन

शायर अजनान जौनपुरी व मेंहदी जौनपूरी ने गंगा -जमूनी तहजीब को अपने शायरों के माध्यम से बताया। शायरा उर्वशी आर्या ने श्रृंगार रस की कविता से श्रोताओं मंत्र मुग्ध कर दिया।अजय देश प्रेमी ने अपने कविता के माध्यम से सीमा पर तैनात जवानों की मार्मिक दशा का वर्णन किया। डा.पीसी विश्वकर्मा ने अपनी रचना पेेेश कर होली के महत्व को बताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता टीडीपीजी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह और इंद्रभान सिंह इंदू व संचालन अवनिंद्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम के आयोजक श्री दुर्गा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह रहे।इस अवसर पर आनंद अग्रहरि, मनीष देव, शौकत अली, संतोष सिंह, लालचंद निषाद, अनिल साहू, लालचंद्र निषाद, मनीष राय, राधे कृष्ण ओझा, नारद साहू, अतुल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें