सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर स्थित द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एंड कालेज में सम्मान समारोह तथा संस्कारिशाला का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा, खेल कूद, रचनात्म कार्य, विज्ञान प्रदर्शनी, चित्र कला, वाद-विवाद आदि की प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। रिफा अंसारी, सिद्धिमा द्धिवेदी, खुशी सोनी, आस्थागुप्ता, देव जायसवाल, ज्योति पाल, गरिमा यादव, रुद्रप्रताप सरोज आदि को मुख्य अतिथि संस्थापक चन्द्र कान्त द्विवेदी ने मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने ने कहा कि संस्कारित व शिक्षित बच्चें ही देश को नई दिशा देने के साथ ही उसकी तस्वीर को बदल सकते हैं। संचालन दिनेश तिवारी ने किया। प्रबंधक प्रभाकर द्विवेदी व प्रधानाचार्य मनीष मिश्र ने आगुंतकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। मुख्य रुप से राजन सिंह, शेखर आनंद पांडेय, अनिल तिवारी, तहसील हक बन्ने, आसित शुक्ल, पंकज पांडेय, गोपाल शुक्ल आदि मौजूद रहे।