फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने सैलुन से ही किया जंघई रेलवे स्टेशन निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। वाराणसी से प्रयाग जाते समय उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे ने सैलून से ही जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। पटरियों और स्टेशन का हाल जाना। सभी अधिकारी स्टेशन पर मौजूद थे लेकिन किसान यूनियन के सदस्यों को निराशा हुआ क्योंकि महाप्रबंधक के स्टेशन पर नहीं रुकने की वजह से उन्हें बिना ज्ञापन दिए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को वाराणसी से प्रयाग जाते समय उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे का विशेष सैलून 10.58 पर जंघई स्टेशन पर पहुंचा। उनके निरीक्षण के लिए पूरी तरह से तैयारी की गई थी। स्टेशन की सफाई और रंगरोगन कराया गया था। सैलून दो मिनट के लिए स्टेशन पर रुका। सैलून में बैठे-बैठे ही उन्होेंने स्टेशन का हाल जाना और चले गए। भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष भोला नाथ यादव जंघई स्टेशन की समस्याओं व ट्रेनों के ठहराव के संबंध में ज्ञापन देने पहुंचे थे पर सैलून नहीं रुकने पर वह निराश होकर वापस लौट गए। उनका कहना था की जीएम को विकास कार्यों के धीमा होने की शिकायत व कुछ ट्रेनों के ठहराव की मांग करनी थी। स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल, आरपीएफ सहायक प्रभारी अरविन्द सिंह, सीनीयर सेक्सन इंजीनियर डीएन मिश्रा, विद्युत इंचार्ज संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें