फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोभी की तर्ज पर दस अस्पतालों की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की तरफ से डोभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रथम स्थान मिला है। इसे देखते हुए डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने जिले के दस सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सूरत बदलने का निर्णय लिया है। रोगी कल्याण समिति से इन अस्पतालों में चिकित्सकीय सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। प्रसव कक्ष और जननी सुरक्षा वार्ड को अत्याधुनिक सुविधाओं से सज्जित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले का डोभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रदेश में एक नजीर बन गया है। यहां के मनोज कुमार सिंह नामक एक कर्मचारी ने अपने परिश्रम से ऐसी व्यवस्था कराई है जो सरकारी अस्पतालों में पूरे प्रदेश में नहीं है। हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की तरफ से डोभी प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 लाख रुपए शासन ने दिए हैं। जिलाधिकारी ने इस अस्पताल को और बेहतर बनाने के लिए कहा है। हालांकि बाद में नेताओं ने मनोज सिंह का तबादला करा दिया था। डीएम ने ऐसे कर्मचारी सम्मानित करने का प्लान बनाया है। साथ ही केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मछलीशहर, मड़ियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और करंजाकला, मुंगराबादशाहपुर, सिकरारा, बक्शा तथा जलालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रसव कक्ष और जननी सुरक्षा की सुविधाएं जुटाई जानी है।

नौ स्वास्थ्य केंद्रों को मिला 68 लाख
जौनपुर। स्वास्थ्य केंद्रों को मशीन और उपकरणों को बदलने के लिए तकरीबन 68.31 रुपये शासन से मिले हैं। जिले में 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें से नौ का चयन किया गया है। जहां मशीनें खराब पड़ी हैं वहां मशीनें बदली जाएगी और उपकरणों को ठीक किया जाएगा। इसमें 6 मार्च को 28 लाख 62 हजार 573 और 10 मार्च को 39 लाख 69 हजार 777 रूपए प्राप्त हुआ है। सीएमओ डा. ओपी सिंह का कहना है कि शीघ्र ही इस पैसे से नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के उपकरण बदले जाएंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 10 चिकित्सा इकाइयों के प्रसव कक्ष और जननी सुरक्षा वार्ड को सुसज्जित करने का प्लान रोगी कल्याण समिति से तैयार किया गया है। शीघ्र ही काम शुरू होगा।-सत्यव्रत त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम प्रबधंक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें