फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी भाईचारा और एकता का प्रतीक है होली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति की नगर के एक मैरेज लान में जायसवाल समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शाहगंज गीता जायसवाल ने कुलदेवता भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। गणेश वंदना एवं होली गीत प्रस्तुत कर मनोज सोनी व कोमल ने सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। संयोजक कृष्ण कुमार जायसवाल ने स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि होली आपसी भाईचारा और एकता का संदेश देता है। सभी को मिलजुलकर होली मनानी चाहिए। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, महामंत्री चन्द्रशेखर जायसवाल की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सम्मानित नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल, महामंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल व नगर कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने स्मृति चिन्ह देकर किया। मीडिया के क्षेत्र में सेवा करने वाले स्वजातीय पत्रकार प्रमोद जायसवाल, रामजी जायसवाल, पत्रकार शुभांशु जायसवाल को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। मनमोहक झांकी व राधा-कृष्ण की फूलों की होली ने सभी आगन्तुकों को भाव-विभोर गर दिया। अन्त में नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल ने वर्ष भर कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं होली मिलन समारोह में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मैहर देवी मन्दिर के महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल, विजय जायसवाल, श्रवण जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, प्रदीप जायसवाल, फूलचन्द्र, रमेश चन्द्र, दिलीप, ध्रुव, नीलेश, अशर्फी लाल, रतन, विनोद, सुग्रीव, सन्तोष, रूपेश, पवन, भानू, प्रिंस, प्रशांत, सर्वेश, रोहन, अभिजीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें