मीरगंज। एक साल पहले बनी मछलीशहर जंघई सडक एक माह में ही टूट गई। जिसका निर्माण पीडब्लूडी कराना शुरु कर दिया है। गड्ढों में गिट्टियां डालकर लेपन का काम शुरु हो गया है। एक माह से ओवर लोड वाहनों के आवागमन से सडक टूट गई थी। जिसकी खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा था। जिसपर पीडब्लूडी ने संबंधित ठेकेदार को सडक की मरम्मत कराने का निर्देश दिया था।
एक साल पहले मछलीशहर के विधायक जगदीश सोनकर के प्रयास से मछलीशहर जंघई सडक का निर्माण आठ करोड की लागत से कराया था। साल भर लगभग सब ठीक ठाक रहा। एक माह पहले फूलपुर के पास ओवर ब्रिज के निर्माण के कारण इलाहाबाद से जौनपुर जाने वाले बाहन को इसी रास्ते से डायवर्ट कर दिया गया था। जिसके कारण लगभग तीस टन वजन के वाहन सडक पर दौडने लगे। जबकी सडक की छमता दस टन लोड सहने की है। सडक की चौडाई भी सिर्फ पौने चार मीटर है। जिसके कारण भारी वाहन पटरी पर उतरते है तो पटरी धंस जा रही है। जिससे सडक पर बभनियांव जंघई फाटक, मोलनापुर नहर के पास तथा बंधवाबाजार के पास सडक पर गड्ढे बन गए थे। जिसका निरीक्षण करने के बाद पीडब्लूडी विभाग ने संबंधित ठेकेदार को सडक ठीक कराने का पत्र सौप दिया था। रविवार को जंघई फाटक के पास सडक के गड्ढे में गिट्टी डालकर लेपन का कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा शुरु करा दिया।