मीरगंज।खेल महोत्सव 2018 के तहत शनिवार को स्वामी घनश्यामानंद सरस्वती ग्रामीण स्टेडियम भटेवरा में अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच प्रतापगढ व इलाहाबाद के बीच खेला गया।इस दौरान प्रतागढ़ की टीम ने खर विकेट से इलाहाबाद की टीम को पराजित किया।
टांस जीत कर इलाहाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस दौरान निर्धारित 28 ओवर में 166 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसमे सरथ ने 52 रन, अतुल ने 31 रन व सुधीर ने 39 रन बनाये। जबाब में उतरी प्रतापगढ की टीम ने 28.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर मैच को चार विकेट से जीत लिया। जिसमें आकाश ने तीन छक्के की मदद से 55 रन व अंकुर ने 51 रन बनाये । इसके पहले खेल महोत्सव 2018 का शुभारंभ हेरा कोल्डस्टोरेज के मालिक मो. जफर ने किया। इस मौके पर दिनेश पाठक, विशाल सिंह, शीतला सिंह, बडे सिंह, रमेश सिंह, संतोष तिवारी, सुरेश सिंह, डा. सफीक, अवधेश तिवारी, संतोष सिह आदि उपस्थित रहे।